पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीनवा लाडखानी गांव के चौक में गंदे पानी का भराव

दीनवा लाडखानी गांव के चौक में गंदे पानी का भराव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर| झुंझुनूंसीमा पर बसे तहसील के गांव दीनवा लाडखानी के चौक में गंदे पानी के भराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जिले की सीमा पर बसा होने के कारण गांव विकास की दौड़ में पूरी तरह से पिछड़ रहा है। कोई भी जनप्रतिनिधि इसके विकास और मूलभूत समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेते हैं। गांव के चौक में हर वक्त गंदा पानी भरा रहता है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी के भराव के पास ही राजकीय स्कूल है,। ऐसे में बच्चे रोज परेशान होते हैं। साथ ही यहां शहीदों की तीन प्रतिमाएं भी हैं। शहीदों को श्रद्धांजलि देने जाने वालों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक से गंदे पानी की निकासी के लिए गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। चौक में गंदा पानी भरा रहने से बीमारियां फैलने का भी अंदेशा हो गया है।