फतेहपुर. कोर्टके सामने बुधवार दोपहर को ट्रक बोलेरो की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार एनएच 11 पर भिड़ंत के बाद बोलेरो सड़क किनारे रखे बिजली के पिलरों से टकरा कर पेड़ में घुस गई। कोर्ट में पेशी पर आए लोगों ने बोलेरो ड्राइवर को बाहर निकाला। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई।