- Hindi News
- लढाणा में गुरु गोरखनाथ मूर्ति का अनावरण समारोह
लढाणा में गुरु गोरखनाथ मूर्ति का अनावरण समारोह
पलसाना| ग्रामलढाणा में बुधवार को पाबूजी महाराज के मंदिर में गुरु गोरखनाथजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया गया। मानसिंह लढाणा ने बताया की समारोह की अध्यक्षता हरीश कुमावत ने की। जबकी मुख्यअतिथि सांसद सुमेदानन्द जी सरस्वती थे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख अर्पणा रोलण थी।
बालाजीमूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा
बावड़ी|ग्रामपंचायत ठीकरिया में बुधवार को 33-11 केवी जीएसएस में नवनिर्मित बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मंगलवार को जीएसएस के मंदिर में शुरू हुए अखंड रामायण पाठ की बुधवार को पूर्णाहुति हुई। ग्रामीणों कर्मचारियों द्वारा प्रसादी का आयोजन किया गया। ओमप्रकाश पूनियां, अधिशासी अभियंता रींगस एमके शर्मा सहायक अभियंता रींगस एमके टीबड़ा, कनिष्ठ अभियंता बावड़ी ा, ग्राम पंचायत मलिकपुर के सरपंच धूड़ाराम रूलानिया, ठीकरिया सरपंच गोविंद बाजिया, भींवाराम बगड़िया आिद मौज्ूद थे।
फतेहपुर|ग्रामदौलताबाद में बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। रामकरण जाट ने बताया कि गांव के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा अमृतनाथ पीठाधीश्वर महंत नरहरिनाथ ,संतदयालगिरी ने की।
धोद|सोमोलाईबालाजी के पास स्थित नवनिर्मित रामदेवजी मंदिर में बुधवार को रामदेवजी की मूर्ति की स्थापना की गई। समिति के सीताराम जाखड़ ने बताया कि मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
गायत्रीमहायज्ञ का समापन
नीमकाथाना|शहरके गायत्री मंदिर परिसर में चल रहे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का समापन बुधवार को हुआ। पूर्णाहुति समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। दोपहर बाद प्रसाद वितरण हुआ। इससे पूर्व मंदिर परिसर में हरिद्वार से आए संतों ने गायत्री मंत्र का जप करवाया। समापन पर गायत्री परिवार के लोग नीमकाथाना पहुंचे।
फतेहपुर. मूिर्त स्थापित करते महंत
पलसाना. ग्राम लढाणा में समारोह में मौज्ूद अतिथि।