पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग

एसपी को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. रलावतागांव की दसवीं की छात्रा से ज्यादती मामले में शुक्रवार को सामाजिक युवा शक्ति संगठन ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार कुमावत, वीरेंद्र वर्मा, सुनील पालीवाल, गणेश गेवड़ा बलवीर सिंह प्रमुख थे। उधर इस मामले में आरोपियों का पुलिस तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया ने दुबारा अस्पताल में जाकर पीड़ित छात्रा से बातचीत की। धोद विधायक गाेरधन वर्मा भी उससे मिलने पहुंचे।

चोरीमें नहीं लगे सुराग, फुट प्रिंट लिए

सीकर.सबलपुरापावर हाउस स्थित सरकारी क्वार्टरों में गुरुवार रात चार जगह हुई चोरी की वारदातों में पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि घटना स्थल से पुलिस ने फुटप्रिंट उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि बिजली निगम के जेईएन राजकुमार चौधरी के घर से चोर 20 तोला सोना 80 हजार रुपए चुरा ले गए। वहीं तीन अन्य सरकारी क्वार्टरों के भी ताले तोड़कर सामान चुरा लिया गया था।

साधारणसभा की बैठक 30 को

सीकर.जिलापरिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख रीटा सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में 30 सितंबर को सुबह 11 बजे होगी। सीईओ कमल राम मीना ने बताया कि बैठक में पंचायतराज से जुड़े विभागों की योजनाओं पर चर्चा होगी।

विदेशभेजने के नाम पर धोखाधड़ी को लेकर ज्ञापन

सीकर.विदेशभेजने के नाम पर धोखाधड़ी के एक मामले में शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। इंद्रा कॉलोनी निवासी मोहम्मद वाहिद पुत्र शाहिद कच्छावा का आरोप है कि उसने गारिंडा निवासी हिदायत खां को विदेश भेजने के लिए 30 हजार रुपए पासपोर्ट दिया था। उसने तो विदेश भेजा और ही पैसे वापस लौटाए। आरोप है कि उसने और भी कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है।

रक्तदानशिविर कल

सीकर.अग्रवालनवयुवक मंडल की ओर से 21 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयोजक प्रवीण जालान शुभम मोदी ने बताया कि शिविर अग्रवाल मातृ चिकित्सा सदन में सुबह दस से शाम चार बजे तक लगाया जाएगा। इसी तरह, मारवाड़ फाउंडेशन सीकर की ओर से रविवार सुबह नौ से शाम सात बजे तक बद्री विहार सीकर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जीवण खान ने बताया कि शिविर में जयपुर की चिकित्सा टीम की ओर से सहयोग किया जाए