पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कण-कण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कण-कण

कंपकंपाया

इसलिए बढ़ी ठंड

पहाड़ोंमें बर्फबारी हो रही है। उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागाें में बना हुआ है। अभी यह बना रहेगा। इससे ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं।

श्रीगंगानगर सबसे ठंडा

शहरअधिकतम न्यूनतम

श्रीगंगानगर19.7 6.1

फतेहपुर 23.4 6.8

चूरू 23.2 09.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)





जोधपुर - 24.8 12.6

चूरू - 23.2 09.8

श्रीगंगानगर- 19.7 06.1

फतेहपुर 23.4 6.8

(श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा)

बिजली गिरने से 4 की मौत

बारांजिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मोहनपुर गांव में बिजली गिरने से शिवजी सहरिया(30), कुंडी गांव में श्योपाल माली (55), चारपुरा गांव में गोपाल भील (30), दीगोदपार में धन्नालाल (65) की बिजली गिरने से मौत हो गई।

यहां ओले-बारिश

कोटाके आवां, करौली के मासलपुर में ओले गिरे। सलेमपुर, मांडरायल और कैलादेवी में बारिश हुई। झालावाड़ के रायपुर में एक इंच बारिश हुई। बारां में शाहाबाद नाहरगढ़ क्षेत्र में कई जगह एनिकट, रपट पुलियाओं पर चादर चली।

जयपुर | प्रदेशमें लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बारिश हुई और ओले गिरे। कई शहरों में दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर शीतलहर चलती रही। कुछ जगह कोहरा भी छाया रहा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट गई। सीकर के रैवासा गांव स्थित झील क्षेत्र में मिट्‌टी पर ओस जम गई। जयपुर शहर में दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में रहा और ठंडी हवा से सर्दी बढ़ गई। जयपुर में न्यूनतम पारा 14.4 रहा।





दोपहर बाद सूरज के बादलों से निकलने के बाद ठंड के हालात कम हुए। यहां बीते 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट चुकी है। इस गिरावट से ही शहर में सूरज की तल्खी में कमी रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और 14.4 डिग्री पर जाने के कारण कुछ राहत मिली। मगर शाम को फिर कोहरा बनने लगा। प्रदेश के कई हिस्सों में ओले पड़ने से ठंड में राहत नहीं रही।

सीकर की सूखी रेवासा झील क्षेत्र में मिट्‌टी पर जमी ओस। फोटो - ओमप्रकाशशर्मा

प्रदेश में बारिश-ओले