कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
कलेक्टर एलएन सोनी ने शनिवार रात्रि में मांडेला बड़ा में जनसुनवाई की। राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न विभागों के कई अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने सरपंच पति दूलाराम एवं ग्रामसेवक दिनेश भार्गव से कहा कि मार्च तक पंचायत के सभी घरों में शौचालय बनवाएं और पंचायत को निर्मल ग्राम पंचायत बनाएं। विजेंद्र खीचड़ आदि ने रघुनाथपुरा से खूड़ी तक सीमेंटेड सड़क बनवाने, फतेहपुर-सालासर डीडवाना मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग की। गांव के ही शराब ठेकेदार जुगल की हत्या में जांच अधिकारी बदलवाने की भी मांग की गई। एएनएम के लिए भवन बनवाने की मांग पर सीएमएचओ डॉ. रतन मोदी ने बताया कि मंजूरी के लिए फाइल आगे भेजी हुई है। तस्लीम मांडेला ने मदरसों में विधायक कोटे से भवन निर्माण की मांग की। सीईओ जिप इंद्रजीत सिंह और कलेक्टर ने लोगों से घरों में शौचालय बनवाने का आग्रह किया। एसडीएम फतेहपुर आरके गढ़वाल, एसडीएम सीकर पुष्करराज शर्मा, एसडीएम धोद भागीरथ मीणा, सीएमएचओ डॉ. रतन मोदी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान देवीसिंह शेखावत, विजेंद्र खीचड़ सज्जनसिंह शेखावत मौजूद थे। इससे पहले कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय, पंचायत समिति एवं जेल का निरीक्षण भी किया।
जनसुनवाई करते कलेक्टर एलएन सोनी।