पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादलों की ओट में छुपा रहा सूरज, सर्द हवाओं ने ठिठुराया

बादलों की ओट में छुपा रहा सूरज, सर्द हवाओं ने ठिठुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारे में 4.6 डिग्री उछाल के बावजूद शनिवार को सर्द हवा से कंपकंपी छूटती रही। दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में छुपा रहा। इसके बाद भी हल्की धूप ही खिली। इस बीच छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई। इस सीजन का यह पहला दिन था, जब पारे की बढ़ोतरी के बावजूद दिन में कड़ाके की ठंड बनी रही।

घने बादलों के बीच करीब 10 बजे हवा की रफ्तार छह किमी प्रतिघंटा पहुंच गई। इससे ठंड का असर और बढ़ गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर अधिकतम 23.4 न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 23.8 न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

गुरुवार

माइनस1 डिग्री

शुक्रवार

1.2डिग्री

शनिवार

6.8डिग्री

(फतेहपुरकृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार)

यूं चढ़ा पारा

हवा की रफ्तार

6किमी प्रतिघंटा

न्यूनतमतापमान

4.6डिग्री

सूर्यकी दृश्यता

5.30घंटे

दिनभर मौसम का मिजाज