आज बिजली कटौती
आज बिजली कटौती
डीएलसी की मीटिंग स्थगित, अब 26 को होगी
सीकर.जमीनकी नई सरकारी दरें तय करने को लेकर शुक्रवार को होने वाली डीएलसी की बैठक स्थगित कर दी गई। अब यह बैठक 26 सितंबर को होगी। चार साल बाद डीएलसी की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन एेनवक्त पर इसे स्थगित कर दिया गया।
शरदपूर्णिमा सात को, अगले दिन चंद्र ग्रहण
सीकर.सातअक्टूबर को शरद पूर्णिमा रहेगी। जबकि आठ अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हट जाएगा। यह ग्रहण रेवती नक्षत्र मीन राशि में दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। देश के पूर्वोत्तर राज्यों पूर्व एशियाई देशों में इसे देखा जा सकेगा।
सबरजिस्ट्रार कार्यालय में खुलेगा पूछताछ काउंटर
सीकर.रजिस्ट्रीकरवाने आने वाले लोगों के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय सीकर में पूछताछ काउंटर सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मुख्यालय के आदेश पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से 20 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर भिजवाया गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद कामकाज शुरू किया जाएगा।
वाणिज्यकर विभाग ने वसूला 9 लाख का जुर्माना
सीकर.वाणिज्यकर विभाग ने चार जगह कार्रवाई कर 9 लाख 8 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। सीटीओ महेश चौधरी ने बताया कि सीकर श्रीमाधोपुर में दो कार्रवाई में चार लाख 26 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। इसके अलावा सीकर में फतेहपुर रोड पर व्यापारी बिना बिल के सामान बेच रहा था। इस कार्रवाई में एक लाख 81 हजार और श्रीमाधोपुर में की गई एक अन्य कार्रवाई में 2 लाख एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला।
सीकर. दिवालीपर बिजली लाइनों के रखरखाव को लेकर पावर हाउस से दो नंबर डिस्पेंसरी, बाइस्कोप, रोड़ी फैक्ट्री आसपास का क्षेत्र, फतेहपुर रोड का एरिया, अंबेडकर नगर, बजाज रोड, स्टेशन रोड, जयपुर रोड एक्सप्रेस फीडर क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी। कटौती सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगी।