चरवाहे की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
मोतीपुरागांव के निकट पहाड़ी के पास चरवाहे भंवरलाल गुर्जर निवासी नीमावास की सरियों चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के तीसरे आरोपी कानाराम पुत्र भंवरलाल गुर्जर निवासी भोपा की ढाणी राजलिया नागौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी सायर सिंह पलसानियां ने बताया कि कानाराम के सहयोगी रहे नूरया उर्फ गोविंद पुत्र अर्जुन राम नाई निवासी राजलिया को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर दिया गया है। मामले में महिला आरोपी दुर्गादेवी प|ी रामदेव गुर्जर निवासी नीमावास पहले से ही रिमांड पर चल रही है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भंवर लाल गुर्जर निवासी नीमावास ने दुर्गा देवी को कानाराम के साथ पहाड़ियों में आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। भंवर लाल ने गांव में अन्य लोगों को यह बात बता दी। इस पर तीनों ने भंवर लाल की हत्या की योजना बनाई।
कानाराम नूरया उर्फ गोविंद नकाब लगाकर बाइक पर आए और मोतीपुरा के पास बकरियां चरा रहे भंवर लाल गुर्जर को सरियों चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीकर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो दिन में तीनों आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है।