पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृमि नियंत्रण दिवस पर पिलाई दवा

कृमि नियंत्रण दिवस पर पिलाई दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| जिलामुख्यालय पर कृमि नियंत्रण (डीवार्मिंग) कार्यक्रम मंगलवार को वार्ड 36 में आंगनबाड़ी केंद्र चार पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस अग्रवाल ने पांच वर्ष के बच्चे को दवा पिलाकर किया। उन्होंने बच्चों में कुपोषण रोकने एवं शारीरिक मानसिक विकास के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम 10 से 13 फरवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एवं स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

फतेहपुर|राजकीयमाध्यमिक विद्यालय ताजसर में मंगलवार को विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। ब्लॉक सीएमओ डॉ. दिलीप कुल्हरि ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस पर रामावि ताजसर में 88 छात्रों को दवा दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक सीमओ डॉ. दिलीप कुल्हरि, ताजसर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विकास पुरोहित, खंड कार्यक्रम प्रबंधक सुभाष पारीक, स्वास्थ निरीक्षक मन्नालाल, शारीरिक शिक्षक बनवारी लाल कुल्हरि आदि भी थे। ताजसर में आंगनबाड़ी केंद्र में गोलियां खिलाई गई। अभियान 13 फरवरी तक चलेगा।

खाटूश्यामजी|करड़के राउमावि में डीवार्मिग कार्यक्रम मनाया गया। प्रधानाध्यापक राजेद्र कुमार ने छात्रों को कृमि नियंत्रण के बारे में बताया तथा कृमिनाशक दवाइयां दी। अध्यापक भगवान सहाय शर्मा ने छात्रों को स्वाइन फ्लू के लक्षण, इलाज एवं बचाव के तरीकों के बारे में अवगत करवाया। इसी प्रकार प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींगपुर में भी डीवार्मिग कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा की अध्यक्षता मंे किया गया। इसमें छात्रों को दवाई के साथ बचाव इलाज के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

खाटूश्यामजी

खंडेला