- Hindi News
- आप कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में मनाया जश्न
आप कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में मनाया जश्न
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने सीकर में रैली निकालकर जश्न मनाया। रैली आप कार्यालय से शुरू होकर जाट बाजार तक निकाली गई। जिला सचिव जगदीश फेनिन, कोषाध्यक्ष खान मोहम्मद किरडोली, पार्टी प्रवक्ता एचआर कुमावत, कार्यकर्ता भंवरलाल आदि ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर अवाज उठाने का आह्वान किया।
नीमकाथाना.दिल्लीविधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। सुबह खेतड़ी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। दोपहर को बीएसएनएल कार्यालय के समीप मिठाई बांटी। युवाओं ने रेलवे फाटक के पास जमकर आतिशबाजी की। गांवड़ी मोड़ पर 21 किलो लड्डू बांटे गए। नाथा की नांगल में भी जश्न मनाया गया। इस दौरान सांवलराम यादव, महेश अग्रवाल, राजेन्द्र सैनी, विकास बिजारणियां, राजेश अग्रवाल, तेजपाल सुनिल बिजारणियां आदि मौजूद थे।
सभाआज : दिल्लीकी जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बुधवार को शहर के जेपी यादव पार्क में सभा होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
फतेहपुर.दिल्लीविधानसभा चुनावों में आप पार्टी की जीत के साथ ही लोकसभा चुनावों के बाद से बंद बक्से में रखी आप पार्टी की टोपियां बाहर निकल आई। आप पार्टी की विजय के बाद अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। अमर अस्पताल के पास आप पार्टी तहसील संयोजक मुस्तकीम गौरी, विमल बिंयाला, डॉ. इमरान, नौशाद मोयल, तैयब खान, इमरान सादखानी, अजहर कायत, जितेन्द्र बागडी, इस्माइल आदि आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटी।
लक्ष्मणगढ.दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आप के स्थानीय संयोजक शशिकांत पारीक ने बताया कि बजाज भवन के पास स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर में विजयी जुलूस भी निकाला। इसमें पार्टीजन डीजे की धुन पर नाचते चल रहे थे। इस अवसर पर चंद्रशेखर पारीक, प्यारेलाल कटारिया, बसंत पारीक, प्रकाश माटोलिया, ओमप्रकाश वैद्य, बाबूलाल बासनी, बाबूलाल कुमावत, श्रीराम शिवरान, नरपतसिंह, महेश धूत, दीनदयाल, रविन्द्र कृष्णिया, धर्मपाल, सिकंदर अली, रवि भार्गव, सदानंद नायक, ओमप्रकाश ढाका कई कार्यकर्ता थे।
नीमकाथाना. आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर खुशी मनाते कार्यकर्ता।
सीकर के पांचबत्ती चौराहा पर जश्न मनाते आम अादमी पार्टी के कार्यकर्ता।