पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेद विभाग ने लगाए शिविर, सीकर में 618 लोगों को पिलाई रोग प्रतिरोधक खुराक

आयुर्वेद विभाग ने लगाए शिविर, सीकर में 618 लोगों को पिलाई रोग प्रतिरोधक खुराक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में तीन और स्वाइन फ्लू रोगी मिले

सीकर| स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग ने मंगलवार से प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय एसके हॉस्पिटल सहित कई स्थानों पर शिविर लगाकर प्रतिरोधक खुराक पिलाई गई। बस डिपो में डॉ. बाबूलाल शर्मा डॉ. नवीद भाटी ने टीम के साथ लोगों को खुराक पिलाई बचाव के उपाय बताए। पहले दिन तीनों स्थानों पर आयुर्वेद यूनानी चिकित्सकों की टीम की ओर से 618 लोगों को स्वाइन फ्लू प्रतिरोधक खुराक पिलाई। जिला आयुर्वेद अधिकारी प्रभुदयाल ने बताया कि अभियान सात दिन तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। बुधवार से जिले के 163 आयुर्वेद चिकित्सालयों विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर रोडवेज डिपो, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, एसके हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर बचाव शिविर लगेंगे।

श्रीमाधोपुर.प्रदेशमें चल रहे स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने ग्राम नाथूसर के रामावि एवं बालिका मािव के छात्र-छात्राओं को काढ़ा पिलाया। प्रधानाध्यापक बसंती लाल कुमावत ने बताया कि आयुर्वेद औषद्यालय नाथूसर के चिकित्सक डॉ. देवीशरण शर्मा ने लक्षण, इलाज बचाव के बारे में बताया।

नीमकाथानामें शिविर आज से : स्वाइनफ्लू के बढ़ते प्रभाव पर बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग पतंजलि आरोग्य सेवा केंद्र द्वारा बुधवार से संसद शहीद जेपी यादव पार्क में तीन दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी वैद्य प्रदीप शर्मा ने बताया कि शिविर में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मरीजों का निशुल्क आयुर्वेदिक इलाज किया जाएगा। शिविर में वैद्य प्रमोद शर्मा आयुर्वेद चिकित्सकों की टीम सेवा देगी। वैद्य शर्मा ने बताया कि शिविर में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पतंजलि आरोग्य सेवा केंद्र के सहयोग से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए निशुल्क काढ़ा पिलाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे : बेसवामें स्वाइन फ्लू का रोगी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की। प|ी, बच्चों सहित पांच लोगों को सीकर रैफर किया गया। गांव में रेपिड रिस्पोंस टीम ने 128 घरों में सर्वे किया। गांव में सर्दी, जुखाम के 42 रोगी पाए गए। इन्हें दवा दी गई।

विधायकने दी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की सूचना : विधायकरतनलाल जलधारी ने स्वास्थ्य विभाग को एक स्वाइन फ्लू पॉजीिटव मरीज की सूचना दी। दोला की ढाणी- देवलानाडा निवासी गोपाल गुर्जर ने बताया कि दो दिन पहले जयपुर में जांच कराई थी। मंगलवार को रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू मिला। विभाग का कहना है कि मरीज से संपर्क नहीं हो पाया। बुधवार को टीम भेजी जाएगी।

रिपोर्टके लिए चक्कर लगा रहे लोग : संदिग्धमरीज जांच रिपोर्ट के लिए जयपुर में चक्कर लगा रहे हैं। समर्थपुरा की सुनीता प|ी कैलाशचंद ने नौ फरवरी को एसएमएस में जांच कराई। मंगलवार शाम तक रिपोर्ट नहीं मिली। अस्पताल प्रशासन रिपोर्ट ऑन लाइन देखने की बात कर रहा है, लेकिन साइट पर भी रिपोर्ट नहीं दिखाई जा रही है, जबकि मरीजों की तबीयत बिगड़ रही है।

भास्कर न्यूज|फतेहपुर/सीकर

स्वाइनफ्लू जिले में बेकाबू हो रहा है। मंगलवार को तीन और स्वाइन फ्लू पॉजीटिव सामने आए। इसके अलावा सीकर में दो नीमकाथाना इलाके में 17 लोग संदिग्ध मिले हैं। इनमें से एक को जयपुर रैफर किया है। एक का नीमकाथाना और दो रोगियों का एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फतेहपुर ब्लॉक सीएमओ डॉ. दिलीप कुल्हरि ने बताया कि बेसवा में बड़ी मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले हैं। अब्दुल रहमान 29 जनवरी को झारखंड से बेसवा आए। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर इलाज करवाया। सुधार नहीं होने पर सीकर और बाद में जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर में जांच के दौरान अब्दुल रहमान स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया। फागलवा निवासी मंजू देवी, भूदोली के पांच वर्षीय आशु भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले हैं। इसके अलावा नीमकाथाना में 17 संदिग्ध रोगी मिले। इनमें से पापड़ा उदयपुरवाटी निवासी मन्नीदेवी को जयपुर रैफर किया है। बोड़ावास कोटपूतली की पुष्पा को कपिल अस्पताल नीमकाथाना में भर्ती कराया है। बाकी को दवाई देकर भेज दिया।

^अबतक जिले में 12 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगी सामने आए हैं। इनमें से एक की मौत हुई तो दो इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। अन्य का इलाज चल रहा है। डा.रतन मोदी, सीएमएचओ

सीकर. स्वाइन फ्लू का खौफ। मुंह पर पट्‌टी बांधकर बकरा मंडी के एक स्कूल में परीक्षा देते छात्र।

सीकर. बस डिपो पर आयुर्वेदिक विभाग की ओर से खुराक दी गई।