- Hindi News
- सीकर में स्वाइन फ्लू से तीन और की मौत, पांच नए संदिग्ध भर्ती
सीकर में स्वाइन फ्लू से तीन और की मौत, पांच नए संदिग्ध भर्ती
जिले में अब तक आठ की हो चुकी है मौत
पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक भी स्वाइन फ्लू संदिग्ध
पूर्वउद्योग मंत्री राजेन्द्र पारीक की दो-तीन दिन से तबीयत खराब है। उन्हें बुखार, गले में खराश, खांसी की शिकायत है। एसके अस्पताल के स्वाइन फ्लू नोडल प्रभारी डॉ. देवेन्द्र दाधीच को बुलवाकर दिखाया। डॉ दाधीच ने बताया कि राजेन्द्र पारीक का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया है। पारीक का घर पर ही इलाज चल रहा है।
सीकर. स्वाइनफ्लू सीकर में जानलेवा साबित हो रहा है। तीन और रोगियों की मौत हो गई। इन तीन मामलों के साथ अब तक जिले में मौत का आंकड़ा आठ पहुंच गया है। बुधवार को पांच नए रोगी भी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चेजारों का मोहल्ला (सीकर) के नंदकिशोर कुमावत का जयपुर में इलाज चल रहा था। मंगलवार को इनकी मौत हो गई। इसी तरह मदनी मंढ़ा की संपत कंवर ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि उसकी स्वाइन फ्लू जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इसी तरह कुचामन में रह रही खातीवास की सुमन कंवर की मंगलवार को जयपुर में मौत हो गई। बुधवार को खातीवास में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीएमएचओ डॉ. रतन मोदी ने बताया कि 250 से अधिक लोगों को टेमीफ्लू दवा दी है। शेष| पेज 4 (शेखावाटी भास्कर भी पढ़ें)
इसबीच पांच नए संदिग्ध रोगी सामने आए। तीन का सीकर के एसके अस्पताल और दो का नीमकाथाना के कपिल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं फतेहपुर के बेसवा में मिले स्वाइन फ्लू पीड़ित के परिजनों को जांच के लिए जयपुर भेजा है। बेसवा में 127 घरों में सर्वे किया गया।