सीकर. राउमावि रोलसाहबसर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा शनिवार को
कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की गई। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य बजरंगलाल स्वामी के नेतृत्व में राउमावि रोलसाहबसर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए नौ हजार रुपए की राशि एकत्रित कर एसडीएम राकेश गढ़वाल को दी।