सीकर. ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ. निर्मलसिंह ने बताया कि शनिवार को किए गए निरीक्षण में बिराणियां में कम्पाउंडर अनुपस्थित मिला और लेबर रूम में सफाई नहीं थी। दांतरू में एलएसवी एवं कम्पाउंडर अनुपस्थित था तथा सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। बाटड़ानाऊ में दवा वितरण स्टोर में व्यवस्था सहीं नहीं मिली।