भाजपा का सम्मान समारोह आज
भाजपा का सम्मान समारोह आज
नेछवा.ढहरका बास में रविवार सुबह 11 बजे देहात भाजपा की ओर से विशिष्टजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूर्व प्रधान डालूराम चाहर ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष झाबरसिंह खर्रा करेंगे। भाजपा कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक प्रेमसिंह बाजौर, धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, फतेहपुर पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवां समेत कई भाजपा नेता शिरकत करेंगे।