युवक कांग्रेस का धरना आज
युवक कांग्रेस का धरना आज
रामगढ़शेखावाटी. युवककांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील कार्यालय के सामने सोमवार सुबह 11 बजे से केंद्र राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। युवक कांग्रेस फतेहपुर उपाध्यक्ष दिनेश भाकर ने बताया कि सरकार की नीतियों के विरोध में कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ पार्टी नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा।
पंचायतीराजकी लॉटरी स्थगित
लक्ष्मणगढ़.पंचायतीराजसंस्थाओं के चुनावों के लिए सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों के आरक्षण के लिए सोमवार को प्रस्तावित लॉटरी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। एसडीएम महावीर प्रसाद के अनुसार ब्लॉक के सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए वार्डों के आरक्षण के लिए सोमवार को लॉटरी निकालने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
निशुल्कशैक्षिक मार्गदर्शन कक्षाएं शुरू
लक्ष्मणगढ़.बोर्डपरीक्षाओं में शामिल होने वाले क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कक्षाओं की रविवार को शुरुआत की गई। मैत्रेयी वेलफेयर संस्थान की अध्यक्ष अनुराधा दाधीच ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद एवं मैत्रेयी वेलफेयर संस्थान की ओर से शुरू कक्षाओं की अग्रवाल बैरागड़ा भवन में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ताराचंद कुल्हरि, राजकुमार पारीक, बलवीर सारण, तोदी कॉलेज सचिव प्रो. आसकरण शर्मा, बगडिय़ा स्कूल सचिव पवन गोयनका ने शुरुआत की।