पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खांडल विप्र समाज अध्यक्ष के लिए डाले वोट

खांडल विप्र समाज अध्यक्ष के लिए डाले वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर. श्रीदो जांटी बालाजी धाम में रविवार को खांडल समाज के लोगों ने मतदान किया। दो जांटी बालाजी के पीडी बोचीवाल और अशोक बोचीवाल ने बताया कि अखिल भारत वर्षीय खांडल विप्र समाज पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव के लिए दो जांटी बालाजी में मतदान केंद्र बनाया गया। सीकर, चूरू, झुंझुनूं बीकानेर जिले के खांडल विप्र बंधुओं ने मतदान किया। मतदान अधिकारी दिनेश चोटिया और एडवोकेट सतीश खांडल के सानिध्य में 850 मतदाताओं में से करीब 700 ने मताधिकार का उपयोग किया। विधायक रतन जलधारी, खांडल समाज जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुंदरिया, प्रदेशाध्यक्ष प्रभुदयाल पीपलवा, एडवोकेट दामोदर माटोलिया, नंदू बोचीवाल, पूर्व पार्षद प्रमोद जोशी, गिरधारी चोटिया, कृष्ण कुमार चोटिया गोपी चोटिया आदि ने भी मतदान किया। 100 से अधिक महिला मतदाताओं ने भी मतदान में भाग लिया।

शिविरमें किया रक्तदान

फतेहपुर. यूथसोशियल वेलफेयर फैडरेशन द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। आसिफ खोखर अल्ताफ कुरैशी ने बताया कि फैडरेशन द्वारा जमीयातुल कुरैशी बोर्ड सदर मोहम्मद सलीम चौधरी की सदारत में लगे शिविर में 60 यूनिट रक्तदान किया गया। यूथ सदर आबिद खोखर, सदीक कुरैशी, जाकिर खोखर नुमान गुचिया आदि ने युवाओं ने रक्तदान किया।

फतेहपुर. चुनाव में मतदान के लिए कतार में खड़े समाज के लोग।