आज यहां लगेंगे भामाशाह शिविर
आज यहां लगेंगे भामाशाह शिविर
सीकर.जिलेमें आयोजित किए जा रहे भामाशाह शिविरों के तहत सोमवार को फतेहपुर के वार्ड 33, लक्ष्मणगढ़ वार्ड 29, सीकर 23, श्रीमाधोपुर वार्ड पांच, नीमकाथाना वार्ड 24 में तथा पंचायत समिति क्षेत्र फतेहपुर के अठवास, लक्ष्मणगढ़ के सूतोद, पिपराली के सांगरवा, धोद के दूजोद, दांतारामगढ़ के रूपगढ़, श्रीमाधोपुर के आसपुरा, खंडेला के जाजोद, नीमकाथाना के नृसिंहपुरी में भामाशाह शिविर आयोजित होंगे।
नवीनीकरणकार्य का शिलान्यास आज
सीकर.जिलापरिषद सभाभवन नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास सोमवार को जिला प्रमुख डॉ. रीटा सिंह करेंगी। कार्यक्रम में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण भाग लेगे।