कोहरा छाया, तापमान में आई गिरावट
कृषि विभाग ने मौसम आधारित फसल बीमा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 31 दिसंबर तक बैंकों में फसल बीमा के लिए आवेदन किया जा सकता है। फतेहपुर लक्ष्मणगढ़ में माइनस जीरो और शेष तहसीलों में जीरो डिग्री पारा होने पर किसान को पूरा क्लेम मिलेगा। मुआवजे का आंकलन लगातार दो दिन तक एक जैसा मौसम रहने पर होगा। चना, सरसों, तारामीरा में मुआवजे का आधार न्यूनतम तापमान अधिक वर्षा को माना है। मैथी में नमी न्यूनतम तापमान आधार रहेगा। चना, सरसों तारामीरा में अधिक वर्षा एक फरवरी से 31 मार्च तक तापमान का आंकलन 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक किया जाएगा। गेहूं जौ में मुआवजे का आधार अधिकतम पारा अधिक वर्षा को माना है। एक जनवरी से 31 मार्च तक तापमान एक मार्च से 15 अप्रैल तक वर्षा ज्यादा होने पर मुआवजे की श्रेणी में आंकलन किया जाएगा। कृषि अनुसंधान अधिकारी हरदेव सिंह बाजिया ने बताया कि मौसम का आंकलन बीमा कंपनियों के ऑटोमेटिक वैदर स्टेशनों की रिपोर्ट से होगा। किसानों को हर पखवाड़े कृषि विभाग की साइट पर मौसम जानकारी देंगे।
^मौसम आधारित फसल बीमा के लिए 85 गिरदावर सर्किल से मौसम का आंकलन होगा। प्रमोदचौधरी, उपनिदेशककृषि
4-6% जमा कराना होगा प्रीमियम
फसलकुल प्रीमियम किसान हिस्सा
गेहूं1302 781 521
जौ 803 482 321
सरसों 748 266 482
मैथी 924 277 647
तारामीरा 748 277 471
चना 880 205 675
यहमिलेगा क्लेम
फसलतापमान वर्षा कुल क्लेम राशि
गेहूं 12500 5100 17600
जौ 8000 3000 11000
चना 2335 1089 3424
सरसों 2840 1586 4426
तारामीरा 2963 1654 4617
मैथी 1980 नमी: 2640 4620
बीमित फसलें
सीकर : गेहूं,चना, सरसों मैथी। फतेहपुर: गेहूंचना। लक्ष्मणगढ़:गेहूं,मैथी, जौ, चना सरसों। दांतारामगढ़: गेहूं,जौ, चना, सरसों, तारामीरा मैथी। धोद: गेहूं,जौ, चना, सरसों मैथी। खंडेला: गेहूं,जौ, चना सरसों। नीमकाथाना: गेहूं,जौ, चना, सरसों तारामीरा। रामगढ़शेखावाटी : गेहूं,जौ, चना सरसों। श्रीमाधोपुर:गेहूं,जौ, चना, सरसों, मैथी तारामीरा।
यूं रही दिनचर्या | अवकाशका दिन रहने से रविवार को छात्र एवं कर्मचारी वर्ग को तो ठंड से राहत रही। मगर घरों में छोटे बच्चे बुजुर्ग परेशान नजर आए। देर से सुबह तक लोग घरों से नहीं निकले। वहीं गर्म पकवानों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बसों में यात्री भार कम रहा। रोडवेज के अधिका