- Hindi News
- कलेक्टर ने सख्ती दिखाई तो 24 घंटे में खत्म हुई 15 साल पुरानी दिक्कत
कलेक्टर ने सख्ती दिखाई तो 24 घंटे में खत्म हुई 15 साल पुरानी दिक्कत
अफसरशाहीचाहे तो योजनाओं को तुरंत मूर्त रूप देकर जनता को राहत दे सकती है। शहर में 24 घंटे में अतिक्रमण हटाकर एक क्षेत्र को संवारने की योजना ने यह साबित भी कर दिया। दरअसल कलेक्ट्रेट के पास नवलगढ़ पुलिया से उतरते ही जाम की बड़ी समस्या है। वजह है ऑटो चालक यहां रोड पर खड़े होकर सवारियां बैठाते हैं। इससे आगे दुकानदारों ने चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। यह समस्या 15 साल से थी।
दो दिन पहले अफसरों का ध्यान इस तरफ गया। उन्होंने परेशानी कलेक्टर तक पहुंचाई। कलेक्टर ने नगर परिषद अधिकारियों को बुलाकर तुरंत ही प्लानिंग बनवाई। आदेश दिया कि अगले तीन दिन में इस पर काम हो जाना चाहिए। सख्ती का असर यह रहा कि सुबह होते ही योजना पर काम शुरू हो गया। चूंकि नगर परिषद ने विकास कार्यों के लिए शहर को कई जाेन में बांट रखा है। लिहाजा टेंडर की जरूरत भी नहीं पड़ी। दिक्कत सिर्फ यह थी कि दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध हो सकता था। इसलिए रात का वक्त चुना गया। शनिवार रात ढाई बजे तक अतिक्रमण हटाया और अर्थ वर्क किया। रविवार को दिन में लेवलिंग की। शाम होते-होते ग्रेवल मैटेरियल डालना शुरू कर दिया। टेंडर लेने वाली एजेंसी का दावा है कि अगले दो दिन में इंटरलाकिंग टाइल डालकर खाली जगह तैयार कर दी जाएगी। कलेक्टर की सख्ती का असर रहा कि नगरपरिषद के कमिश्नर, एक्सईन लगातार माॅनिटरिंग कर रहे हैं।
एक के बाद एक प्रोजेक्ट पर काम करेंगे : कलेक्टर
ट्रैफिक,पार्किंग अतिक्रमण प्राथमिकता में है। इसके लिए योजना भी बनाई जा रही है। जो भी अव्यवस्था सामने आएगी उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी सुझाव लिए जाएंगे। एलएनसोनी, कलेक्टर
(समस्याओं के निस्तारण के लिए भास्कर ने ये सुझाव अलग-अलग फील्ड के एक्सपर्ट्स से जुटाए हैं।)
पार्किंग व्यवस्था : शहर में कहीं भी स्थाई पार्किंग नहीं है। स्टेशन रोड, श्रमदान मार्ग, जिला क्लब के पास, स्टेशन रोड, तबेला बाजार के पास यह बड़ी समस्या है।
> स्टेशनरोड पर सफेद पट्टी बनाई थी। मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण लोग रोड पर गाडिय़ां खड़ी करते हैं। श्रमदान मार्ग के वाहनों को इसके सामने जहां टैक्सी लगती हैं वहां खड़ा किया जा सकता है। टैक्सी गाड़ियों को कहीं भी दूसरी जगह स्टैंड दिया जा सकता है। तबेला बाजार के वाहन दीवान मार्केट में पार्क हो सकते हैं।
ऑटोबस स्टैंड : शहर में स