पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलवार बंटेंगे टोकन, रंग भी होगा अलग

तहसीलवार बंटेंगे टोकन, रंग भी होगा अलग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. सेना भर्ती के लिए हर तहसील पर टोकन वितरण होगा। जिला प्रशासन ने तहसीलदारों को भी निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़े तो टोकन गिरदावर सर्किल पर भी वितरित किए जा सकते हैं। प्रशासन ने 50 हजार से ज्यादा टोकन छपवाए हैं। ये 26 सितंबर से पांच अक्टूबर तक वितरित होंगे।

एडीएम भरतलाल मीना ने बताया कि टोकन पद की योग्यता अनुसार मूल निवास एवं शैक्षणिक योग्यता आयु की जांच के बाद ही जारी किए जाएंगे। कोई भी दुबारा टोकन जारी नहीं करा पाए, इसके लिए 10वीं पास प्रमाण पत्र के पीछे टोकन क्रमांक अंकित कर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
इसके साथ ही मंगलवार को प्रशासन ने हर तहसील के लिए निर्धारित टोकन का कलर भी जारी कर दिया, जबकि पहले प्रशासन इनका कलर सार्वजनिक नहीं करने का दावा कर रहा था। कहा गया था कि टोकन का कलर लिफाफा खोलने पर ही पता चलेगा।

जिन तहसीलों के अभ्यर्थी रैली में भाग लेंगे, उस दिन तहसील के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं नायब तहसीलदार सुबह चार बजे से दौड़ समाप्ति तक रैली स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

तहसील और टोकन का रंग

सीकर-लाल

लक्ष्मणगढ़-स्लेटी

फतेहपुर-खाकी

दांतारामगढ़-नारंगी

श्रीमाधोपुर-नीला

नीमकाथाना-गुलाबी

खंडेला-पीला

रामगढ़ शेखावाटी-हरा

धोद-सफेद