- Hindi News
- भर्ती को लेकर सफाई कर्मियों ने दिया ज्ञापन
भर्ती को लेकर सफाई कर्मियों ने दिया ज्ञापन
फतेहपुर. नगरपालिकामें सफाई कर्मियों की भर्ती की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भाजपा एससी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य सुशील पंवार के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने शीघ्र सफाई कर्मियों की नियुक्ति, ज्ञापन में ठेका प्रथा पर काम रहे सफाईकर्मियो के दो माह के वेतन के भुगतान की मांग की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिन में मांगे नहीं मानी गई तो अनशन किया जाएगा। सुशील पंवार,पवन हठवाल,रक्षपाल चावरिया,आनंद,लक्ष्मीनारायण कैलाश आदि मौजूद रहे। श्रीमाधोपुर.नगरपालिकाके अस्थायी कर्मचारियों ने स्वीकृत 35 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति अविलम्ब करने की मांग को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष एसडीएम को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि करीब डेढ़ वर्ष से सफाईकर्मियों की नियुक्ति अटकी है। स्वायत शासन विभाग के आदेशों के बाद भी अभी तक सफाईकर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।