पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड पंच सरपंच पदों के लिए लॉटरी कार्यक्रम तय

वार्ड पंच सरपंच पदों के लिए लॉटरी कार्यक्रम तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर एलएन सोनी ने बताया कि पंचायतों के वार्ड सरपंच पदों के आरक्षण के लिए 15 दिसंबर से लॉटरी निकालना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पाटन की 15 दिसंबर, धोद खंडेला की 16 को, पिपराली 17, श्रीमाधोपुर दांतारामगढ़ की 18, नीमकाथाना की 19 दिसंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। आरक्षण प्रावधानों के तहत 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में बैठक होगी। जबकि प्रधान, जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य के लिए 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी। जिला प्रमुख के लिए जयपुर में लॉटरी निकलेगी। जिसके लिए तारीख तय नहीं हुई है।