पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेसवा को आदर्श ग्राम योजना में चुना

बेसवा को आदर्श ग्राम योजना में चुना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर. राज्यसभा सदस्य अश्क अली टाक ने ग्राम बेसवा को सांसद आदर्श योजना के तहत चुना है।हाजी गुलाम मोहम्मद बेसवा ने बताया कि सांसद अश्क अली टाक ने बेसवा को आर्दश ग्राम योजना के तहत चयनित किया है और इस आशय की सूचना मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिप जयपुर स्वरूप सिंह पंवार को भेजी है।

लोकअदालत में 403 मामले निबटाए

दांतारामगढ़. अध्यक्षतालुका विधिक सेवा समिति ने अधिवक्ताओं के सहयोग द्वारा एक से छह दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा, सिविल फौजदारी तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों सहित 403 प्रकरणों का निस्तारण किया।

फतेहपुर.राष्ट्रीयलोक अदालत सप्ताह में स्थानीय कोर्ट में 190 प्रकरण निपटाएं गए।एसीजेएम कोर्ट नाजिर ने जानकारी दी कि गत सप्ताह राष्ट्रीय लोक अदालत सप्ताह में कोर्ट में आपराधिक, दीवानी सहित 190 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

अध्यापिकामंच की कार्यशाला आज

दांतारामगढ़. अध्यापिकामंच की प्रथम कार्यशाला खंड संदर्भ केंद्र दांतारामगढ़ (अहिर का बास) में 9 दिसंबर को होगी। नोडल परिक्षेत्र के प्राथमिक उप्रा विद्यालयों में कार्यरत अध्यापिकाएं कार्यशाला में भाग लेंगी।