पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक लगाने का दिया आश्वासन

शिक्षक लगाने का दिया आश्वासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर. उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा चूरू ने शहीद विष्णुसिंह राउमावि हिरणां में वरिष्ठ अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया है। सुनील शर्मा ने बताया कि स्कूल में वरिष्ठ अध्यापकों के रिक्त पद भरने के लिए विजयपाल, विनोद, अशोक महरिया आदि ग्रामीणों ने .उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा चूरू को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि डीपीसी द्वारा वरिष्ठ अध्यापकों के पद भरें जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले माह स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों और अभिभावकों ने स्कूल के ताला लगाकर विरोध किया था।

एनएसयूआईकी जीत पर मनाई खुशियां

रामगढ़-शेखावाटी.राजस्थानविश्वविद्यालय में सभी चारों पदों पर एनएसयूआई की जीत पर राजकीय सेठ आरएन रुइया महाविद्यालय में एनएसयूआई संगठन के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। संगठन के साजिद भाटी ने बताया कि इस अवसर पर छात्रों को संगठन से अधिक से अधिक जोड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संदीप कटारिया, श्यामसुन्दर सैनी, शिवहरि शर्मा, अजय बेनीवाल, रवि जाखड़ सहित छात्र मौजूद थे।