आज होंगी स्कूली प्रतियोगिताएं
आज होंगी स्कूली प्रतियोगिताएं
सीकर.स्कूलीविद्यार्थियों के लिए मंगलवार को ब्लॉक लेवल पर कई प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कराई जाएंगी। पंचायत समिति मुख्यालय पर निबंध, क्विज, एकल गीत, आशुभाषण चित्रकला प्रतियोगिता होनी हैं।
एडीईओ रणजीतसिंह ने बताया कि धोद पंचायत समिति की प्रतियोगिताएं राबाउमावि बजाज रोड सीकर, पिपराली की राउमावि पिपराली, लक्ष्मणगढ़ की राउमावि लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर की राउमावि नेवटिया, नीमकाथाना की राउमावि नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर की राउमावि श्रीमाधोपुर, खंडेला की राउमावि खंडेला और दांतारामगढ़ पंचायत समिति के स्कूलों की प्रतियोगिताएं राउमावि दांतारामगढ़ में होंगी। इन प्रतियोगिताओं में निजी सरकारी स्कूल के कक्षा नौ से 12 तक के स्टूडेंट्स भाग लेंगे।