- Hindi News
- पेंडिंग शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए कलेक्टर ने
पेंडिंग शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए कलेक्टर ने
सीकर. ई-सुगमऔर संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निपटारा नहीं होने के मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को कलेक्टर एलएन सोनी ने अधिकारियों को पेंडिंग शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत आएं, वह पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने इस मामले को उठाया था कि 690 शिकायतों में से सिर्फ 26 पर ही कार्रवाई की गई। बैठक में कलेक्टर ने परिवहन विभाग को ऑटोवालों के लाइसेंसों की जांच करने एवं बाल वाहिनियों को रिकवरी वसूली के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी को भीमा-लोसल सड़क, फतेहपुर रोड मरम्मत कार्य जल्द करने एवं एसके कॉलेज में काॅमर्स, विज्ञान, कला संकाय में प्रवेश की भौतिक स्थिति देखकर रिपोर्ट करने तथा आबकारी विभाग को रात 8 बजे बाद शराब की बिक्री नहीं होने देने दुकानों में बिठाकर शराब पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
छह दिसंबर को प्रकाशित खबर