पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फंगस लगी कफ सिरप के उपयोग पर रोक

फंगस लगी कफ सिरप के उपयोग पर रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टूटी फतेहपुर रोड केे विरोध में कलेक्ट्रेट पर हंगामा

सीकर. शहरकी सिटी डिस्पेंसरी नंबर दो पर खराब कफ सिरप मिलने के मामले में जिला औषधि भंडार के परियोजना समन्वयक एवं प्रभारी डॉ. एलके मौर्य ने इस बैच के कफ सिरप के उपयोग पर रोक लगा दी है।

डॉ. मौर्य ने बताया कि खराब मिले बैच के इस कफ सिरप की सप्लाई रोक दी गई है। जिले में पहले सप्लाई हो चुके कफ सिरप को वापस ड्रग वेयर हाउस में जमा कराने के निर्देश भी सभी जगह भिजवा दिए गए हैं। कफ सिरप तैयार करने वाली कंपनी के खिलाफ भी स्टेट मुख्यालय द्वारा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है।

दैनिक भास्कर ने नौ दिसंबर को डिस्पेंसरी का जायजा लेकर यहां की स्टोरेज व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे और इसके बाद 10 दिसंबर को ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर मनोज गढ़वाल ने डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर यहां कफ सिरप की कवरिंग ठीक नहीं होने उस पर फंगस लगी होने के कारण डिस्पेंसरी से दवा की सप्लाई रुकवा दी थी।

सीकर. क्षतिग्रस्त फतेहपुर रोड की मरम्मत की मांग को लेकर व्यापारियों स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। रैली के रूप में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को देखकर पुलिस ने एक बार तो कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की अंदर घुसने के प्रयास में पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। समाचारपेज 18 पर