- Hindi News
- शिमला और माउंट आबू से भी ठंडा रहा फतेहपुर
शिमला और माउंट आबू से भी ठंडा रहा फतेहपुर
11दिसंबर की सर्दी ने गुरुवार को फतेहपुर में दस साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2005 के बाद पहली बार 11 दिसंबर को फतेहपुर में रात का पारा इतनी नीचे आया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र प्रभारी डा. बीएल शर्मा कहना है कि इससे पहले केंद्र पर 2005 में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
कृषि अनुसंधान केन्द्र पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री और अधिकतम 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर चूरू शिमला और माउंट आबू से भी ठंडे रहे। शिमला में 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.3, माउंट आबू में 5.0 जम्मू में 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं चूरू में अधिकतम 25.6 न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रहा। इससे पहले फतेहपुर में 2012 में 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तथा 2013 में 4.0 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। पारे में अचानक गिरावट आने से खेतों में बर्फ जम गई।
वर्ष न्यूनतम अधिकतम
20046.2 25.5
2005 2.0 25.2
2006 6.6 22.1
2007 11.9 21.5
2008 8.4 25.6
2009 11.2 25.5
2010 5.3 26.7
2011 4.6 26.0
2012 9.2 26.8
2013 7.7 29.6
2014 1.7 25.6
14 दिसंबर 2005
माइनस1.5
15दिसंबर 2005
माइनस1.0
16दिसंबर 2005
माइनस0.5
18दिसंबर 2005
माइनस1.0
19दिसंबर 2005
माइनस2.0
गर्म कपड़ों के जरिए लाडले को सर्दी से बचाने का प्रयास।
उत्तरी हवाओं के दबाव से बढ़ी सर्दी
सर्दीका असर अचानक बढ़ने की वजह है बादलों का असर कम होने के साथ आसमान साफ होना। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दो दिन से शेखावाटी में उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ गया है। वहीं बादल छंटने से नमी बढ़ गई है।
1415 को मावठ की संभावना
मौसमविभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 14 15 दिसंबर को बादलों की आवाजाही होगी। शेखावाटी सहित कई स्थानों पर मावठ होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के साथ अगले सप्ताह सर्दी तेज होने के आसार बन रहे हैं।
फसलोंके लिए है फायदेमंद
कृषिविशेषज्ञों के अनुसार रबी की फसलों की बढ़वार के लिए सर्दी बढ़ना जरूरी है। सर्दी के साथ कोहरा ओस आने से फसलों की अच्छी बढ़वार आएगी। फिलहाल माइनस में तापमान आने से सब्जियों के अलावा सभी फसलों फायदा होगा।