पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गारिंडा में शिक्षकों की मांग पर ग्रामीणों ने दिया धरना

गारिंडा में शिक्षकों की मांग पर ग्रामीणों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समानीकरण को लेकर शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

फतेहपुर. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय गारिंडा में शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल के बाहर धरना दिया और पद भरने की मांग की। एसएफआई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आबिद हुसैन ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के 17 पद स्वीकृत हैं। इसमें से दस खाली हैं। स्कूल में उर्दू अनिवार्य विषय होने के बाद भी सामान्य शिक्षक एवं व्याख्याता दोनों पद खाली हैं। ग्रामीणों ने अंग्रेजी, हिंदी एवं उर्दू विषय के लिए अपने स्तर पर निजी शिक्षकों की व्यवस्था कर रखी है, इनका वेतन ग्रामीणों द्वारा दिया जाता है। भंवरसिंह डारा, हसन खां, विक्रमसिंह, सुमीर धायल, रमेश डारा, आसिफ खां आदि ने चेतावनी दी कि सात दिन में मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

फतेहपुर. शिक्षकों की कमी के कारण राउमावि गारिंडा के बाहर धरना देते ग्रामीण