खानू खां बुधवाली को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई
फतेहपुर | खानूखां बुधवाली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कांग्रेस कार्यालय में हाकम खां शहर अध्यक्ष दीपक पीपलवा के सानिध्य में मास्टर मुराद अली, हाकम खां पूर्व उपसरपंच, मुश्ताक काजी, मुश्ताक नजमी, मुनाफ पांडिया, हसन खां आदि ने मिठाई बांटी।