छह वार्ड होंगे स्मार्ट, 1-1 करोड़ रु. मिलेंगे
नगर परिषद ने इस साल के लिए 192 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। इस साल छह वार्डों को स्मार्ट बनाया जाएगा। हर साल नए वार्डों का चयन होगा। शनिवार को बोर्ड बैठक में यह फैसला हुआ। स्मार्ट वार्ड की प्रारंभिक रूपरेखा बताई गई। इसमें हर जोन से एक वार्ड का चयन होगा। स्मार्ट वार्ड की गलियों का एक कलर, रंग चित्रकारी से सुसज्जित किया जाएगा। सीसीटीवी, ई-जनसुविधा केंद्र, अलार्म, स्मार्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा से जोड़ा जाएगा। चयनित हर वार्ड में एक करोड़ रुपए खर्च होंगे।
चयन वार्डवासियों भामाशाहों के सहयोग, काम में भागीदारी, शिविर में चर्चा ऑन लाइन वोटिंग से होगा। सभापति जीवण खां ने बताया कि वार्ड को थीम आधारित डवलप किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में स्टेट ग्रांट की 506 फाइल स्वीकृत की और 50 वार्डों में 74 किमी स्ट्रीट लाइन का वायर डालने पर निर्णय हुआ।
ठेकेपर होगी मुख्य शहर की सफाई : मुख्यशहर की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी जाएगी। इसमें कल्याण सर्किल से स्टेशन रोड, बजाज रोड, ईदगाह, चांदपोल गेट, महामंदिर रोड, रामलीला मैदान, बहड़ सर्किल, राणीसती रोड, अंबेडकर पार्क, बजाज सर्किल, सिल्वर जुबली रोड होते हुए कल्याण सर्किल तक इलाका है। माधव विहार योजना में चार साल पहले नीलामी के दौरान जमा करवाई गई करीब आठ करोड़ रुपए की अमानत राशि जब्त करने या संबंधित कंपनी को ब्याज पैनल्टी सहित बकाया जमा करवाने के मामले में पांच पार्षदों की कमेटी बनाना तय हुआ है। अब कमेटी फैसला करेगी।
राधाकिशनपुरा में पानी निकासी के लिए होगी जमीन अधिग्रहित : जलभरावकी समस्या के समाधान के लिए राधाकिशनपुरा में जमीन अधिग्रहण होगा। प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी मिली। नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी ने पार्षद खतीजा बानो द्वारा पिछली बैठक में रखे पार्किंग स्थल तय करने के प्रस्ताव पर कहा, पार्षद खतीजा की शनिवार को शादी की 32 वर्षगांठ है। सभापति प्रस्ताव को पूरा कर उन्हें तोहफा दें। पार्षद मुश्ताक तंवर ने बकरा मंडी में हाई मास्क लाइट, कब्रिस्तान में पोल स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। इस दौरान सियाचिन में शहीद हनुमनथप्पा सहित 9 सैनिकों, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़, फतेहपुर के पार्षद अमित सैनी को श्रद्धांजलि दी।
{नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी : लॉटरीद्वारा चयनित सफाई कर्मचारियों के नियुक्त के लंबित मामले का जल्द निस्तारण, पार्किंग और वाई-फाई सुविधा देने की मांग रखी।
{पार्षदमुश्ताक तंवर : होर्डिंगसे आय का लक्ष्य बढाएं। शहर के प्रवेश द्वार, सुविधा घर पर साइन बोर्ड लगाए जाएं। हर वार्ड को पांच सफाई कर्मी और कचरा परिवहन के साधन दें।
{चांदखां : पिछलीमीटिंग में शहर के मुख्य मार्गों पर साइन बोर्ड का प्रस्ताव रखा गया था। इस पर कार्रवाई हो।
{सुबेदौलतपंवार : रोशनीव्यवस्था का बजट बढ़ाया जाए।
{कंचनकुमावत : मीटका अपशिष्ट पदार्थ वार्ड 14 में खुले में डाला जा रहा है। इसे रोका जाए।
{सुरेशसैनी : वार्ड37 38 में आम रास्तों से अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने कहा इससे शहर स्मार्ट बनेगा।
{रविकांततिवाड़ी : विकासकार्यों की सूचना के लिए हर वार्ड में बोर्ड पर काम और बजट का उल्लेख करें।
हंगामे की परंपरा टूटी, पहली बार एक दिन में शहर के विकास पर 80 मिनट चर्चा
सुबह11.30 बजे बैठक शुरू हुई और सर्वसम्मति से चार मिनट में 192 करोड़ रुपए का बजट मंजूर कर दिया। इसके बाद एक-एक एजेंडे पर चर्चा हुई। स्टेट ग्रांट पट्टों की 506 फाइल स्वीकृत की। सभापति जीवण खां ने कहा बकरा मंडी में बारिश से पहले और सुधार होगा। तहसील से एक नाला बनाने की योजना है। नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी ने कहा, परिषद की आय कम होगी तो विकास पर पैसा कहां से खर्च होगा। इस पर सभापति ने कहा, 2015-16 में अन्य सालों के मुकाबले परिषद की आय बढ़ी है। विनायक अस्पताल से रेलवे फाटक तक स्वीकृत सड़क का काम शुरू नहीं होने, राधाकिशनपुरा नवलगढ़ रोड के गंदे पानी की निकासी का मामला उठा।
भास्कर ने बताया था कि नगर परिषद विकास पर चर्चा को समय नहीं देती है। इसी का असर रहा कि एक दिन में 80 मिनट मिले।
मीटिंग में मौजूद शहर विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा, नगर परिषद बोर्ड बैठक शांतिपूर्ण तरीके से होनी चाहिए। इससे निश्चित तौर पर विकास को गति मिलेगी। क्योंकि हर पार्षद की बात सुनने से सदन को बेहतर सुझाव मिलने कामकाज में सहयोग मिलेगा। ऐसे माहौल से मीटिंग भी समय पर बुलाई जा सकेगी।
शहर में सीसीटीवी से गंभीर अपराध का खुलासा हो चुका है।
{कचरा उठाने वाली गाड़ी पर सायरन लग सकता है।
{इससेपता लग जाएगा कि कचरा परिवहन गाड़ी गई है।
{ठेकेदार के निर्माण कार्यों पर भी सीधी नजर रहेगी।
{आपराधिकघटनाओं पर भी अंकुश में मिलेगी मदद।
उदाहरण के लिए कचरा नहीं उठाया गया है तो यह गड़बड़ी पकड़ी जाएगी।
ट्रैफिक कंट्रोल में मिलेगी मदद
लगातार निगरानी की रहेगी व्यवस्था
योजना |संभावना है कि परिषद वार्डों में प्रदूषण कम करने के लिए ई-रिक्शा जैसी व्यवस्था करेगी।
योजना |चर्चा है कि वार्ड में ही जन्म-मृत्यु या अन्य प्रमाणपत्र लेने की सुविधा शुरू हो सकती है।
सिटी बस, ई-रिक्शा जैसी व्यवस्था से वाहनों का दबाव कम होगा, जाम भी नहीं लगेगा।
एक ही जगह सुविधाएं डवलप होने से लोगों को नगर परिषद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
नगर परिषद ने अभी तक इसको लेकर खाका तैयार नहीं किया है लेकिन भास्कर ने अिधकारियों से प्रस्तावित जानकारी ली।
वार्ड में कई सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इसका कंट्रोल रूम वार्ड में ही रहेगा। इससे अवांछित गतिविधियों पर रोक लगेगी।
इसमें प्लान है कि वार्ड में लोगों के लिए उचित परिवहन के साधनोंे की व्यवस्था हो। जैसे सिटी बस, ऑटो रिक्शा।
प्रस्तावित योजना के मुताबिक इसमें इस तरह के सेंटर बनाए जाएंगे जहां वार्ड से संबंधित शिकायत बताई जा सकेगी।