शिविर में कई रोगी लाभान्वित
फतेहपुर| अटलसेवा केन्द्र पर सोमवार को आरोग्य शिविर संपन्न हुआ ।राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम आरोग्य राजस्थान के तहत आरोग्य शिविर का उद्धाटन रतन महर्षि ने किया। शिविर प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश झूरिया ने जानकारी दी कि शिविर में 332 रोगियों की जांच कर दवा दी गई डॉ. इमरान खान, डॉ. नंदकिशोर मंडीवालर,जीएनएन दयानंद सिहाग,एलटी मोहनसिंह आदि शिविर में सेवाएं दी।