पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सऊदी की जेल में बंद रणजीत की रिहाई की उम्मीद बनी

सऊदी की जेल में बंद रणजीत की रिहाई की उम्मीद बनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेश मंत्री को भास्कर की खबर ट्‌वीट की तो शुरू हुए प्रयास

यह है मामला : नरोदड़ाका रणजीत करीब ढाई साल पहले सऊदी अरब गया था। एक दिन ट्रक चलाते समय टायर फटने से पलट गया। उसमें रणजीत को भी चोट लगी। पलटे हुए ट्रोले से तेज गति से रही कार टकरा गई। इससे उसमें सवार दो अरबियों की मौत हो गई। सऊदी पुलिस ने उसे छह लाख सऊदी रियाल जो कि भारतीय मुद्रा में एक करोड़ रुपए बतौर जुर्माना जमा करने का हुक्म दिया। इसी वजह से जेल में है।

भास्कर न्यूज | लक्ष्मणगढ़

सऊदीअरब की जेल में कैद नरोदड़ा के रणजीत की रिहाई की उम्मीद बनी है। दरअसल दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद भास्कर की पहल पर ओमान में रहने वाले खूड़ी (फतेहपुर) के गणेश शर्मा ने खबर विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज को ट्‌वीट की। इस पर रिहाई की कार्रवाई शुरू हुई।

ओमान से गणेश शर्मा ने बताया कि दैनिक भास्कर में नरोदड़ा के रणजीत की खबर पढ़ी। इसके बाद खबर को विदेश मंत्री को ट्‌वीट किया। जवाब मिला कि विदेश राज्य मंत्री वीकेसिंह मामले को देख रहे हैं। फिर दूतावास अन्य कर्मचारियों ने गणेश से संपर्क किया। इधर, खाड़ी में रहने वाले अन्य लोगों ने भी रणजीत की मदद के लिए कोशिश शुरू कर दी है। काफी लोग ऐसे भी हैं, जो रिहाई के लिए लगने वाली रकम में मदद को तैयार हैं।

प्रधानमंत्रीके नाम िदया ज्ञापन

सोमवारको सरपंच संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सरपंच संघ के अध्यक्ष बनवारीलाल भूमा, बाटड़ानाऊ सरपंच कुलदीप बाटड़, नरोदड़ा सरपंच महेन्द्र ख्यालिया उपप्रधान मुकेश वर्मा, महेन्द्र गुर्जर, भोजराज सिंह, नरेन्द्र भड़िया, मेघसिंह शेखावत, कमल नागा, एडवोकेट गुलाम हसन आदि शामिल रहे।

भास्कर की खबर पर युवक की रिहाई की मांग को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दिया जवाब।

खबरें और भी हैं...