बालेश्वर में अखंड शिव महायज्ञ का समापन
मौनीअमावस्या पर सोमवार को बालेश्वर, गणेश्वर टपकेश्वर शिवतीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंडों के जल से स्नान कर शिव प्रतिमा पर जलाभिषेक किया।
बालेश्वर में बीते चार दिन से चल रहे अखंड शिव महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। पं.सुशील भट्ट जागा ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए बालेश्वर धाम पर बीते सात सालों से महायज्ञ कर रहे हैं। बालेश्वर बाल शिव की महिमा पानी की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए महायज्ञ में आहूतियों के माध्यम से कामना की जाती है। महायज्ञ में नीमकाथाना, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली यूपी से बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चार दिनों तक महायज्ञ में आहुतियां देने के साथ प्रवचन भजनों के कार्यक्रम हुए। पंडितों के सानिध्य में वेदमंत्रों से विश्व कल्याण हेतु आहुतियां डाली गई। महायज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बालेश्वर शिव मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण भंडारा लगाया गया। मौनी अमावस्या पर गणेश्वर टपकेश्वर शिव तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
मौनी अमावस्या पर गणेश्वर बालेश्वर में पवित्र जल से स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सोमवार तड़के से ही पवित्र कुंडों पर स्नान के लिए महिलाओं श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। दिनभर शिवतीर्थ श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शिवतीर्थ सेवा समिति द्वारा मौनी अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रबंध किये गये थे। मंदिर में जलाभिषेक के दौरान सफाई व्यवस्था के लिए समिति सदस्यों को लगाया गया था।
खोराधाम पर 31 कुंडीय चंडी महायज्ञ शुरू : नीमकाथाना | भूदोलीके खोरा धाम पर सोमवार से 31 कुंडीय चंडी महायज्ञ शुरू हुआ। महायज्ञ के लिए सुबह महिलाओं ने 101 कलश लेकर यात्रा निकाली। कलश यात्रा कलिका मंदिर से शुरू होकर हनुमान मंदिर पहुंची। श्रीहनुमान मंदिर परिसर में शुरू हुए महायज्ञ के लिए ग्रामीणों आयोजन समिति ने भी व्यापक तैयारी की हैं। कलश यात्रा के पांडाल में पहुंचने के साथ ही वेदमंत्रों की ध्वनि से महायज्ञ शुरू हुआ।
उमाड़ामें मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज से शुरू : दांतारामगढ़ | जानकीवल्लभ मंदिर उमाड़ा में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह मंगलवार से शुरू होगा देवेन्द्र सिंह उमाडा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंडप निर्माण होगा बुधवार सुबह 8 बजे से देवपूजन यज्ञ शुरू होगा राममंदिर निर्माण संकल्प का कार्यक्रम होगा
श्रीमाधोपुर| ढ़ाबावालीगांव के लुलाणी जोहड़ा में मंगलवार को मां भगवती आश्रम के तत्वावधान में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजक ऋषिदास महाराज के अनुसार गांव के ठाकुरजी के मन्दिर से कथा स्थल आश्रम तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को भागवत कथा, कलश यात्रा के साथ प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कथावाचक शिवम् कृष्ण महाराज वृंदावन के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। सात दिवसीय कथा के समापन के बाद चादर पोशी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बालाजीमंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह कल से : फतेहपुर |श्री संकटमोचनबालाजी मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार से होगा पुजारी परमेश्वर लाल पुजारी ने बताया कि शुभनगर स्थित श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार से शुरू होगा। इस दौरान अखण्ड रामायण का पाठ, गुरुवार रात्रि में जागरण तथा शुक्रवार को हवन आदि कार्यक्रम होंगे।
नीमकाथाना. बालेश्वर शिवधाम पर चार दिवसीय शिव महायज्ञ में आहूतियां देते श्रद्धालु।