पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महात्मा कालूराम सम्मान समारोह आयोजित

महात्मा कालूराम सम्मान समारोह आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़-शेखावाटी | मौनीअमावस्या के अवसर पर आर्य समाज रामगढ़ द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन महात्मा कालूराम शिखरबंद पर किया गया। इस अवसर पर वैदिक हवन, कीर्तन, प्रभात फेरी निकाली गई। शिखरबंद पर स्व. सोहनलाल जड़िया की पुण्यस्मृति में महात्मा कालूराम समाजसेवा सम्मान का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षक सतीश शाण्डिल्य को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जुगलकिशोर जड़िया ने की तथा मुख्य अतिथि जगदीशप्रसाद जौहरी ने की। कांता जड़िया ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य को समाज में फैल रही बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। आचार्य रामगोपाल सैनी फतेहपुर, श्रुति पोद्दार, जुगलकिशोर जडिय़ा, शिवकुमार शास्त्री आदि ने भी समारोह को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...