फतेहपुर| गुरुकुलइंटरनेशनल स्कूल हरसावा बड़ा में फेयरवेल क्रिकेट मैच हुआ। प्रिंसिपल रोहिताश्व डूडी ने बताया कि निदेशक डॉ. विजयपाल ढाका के सानिध्य में कक्षा 11 और 12 के मध्य मैच हुआ। कक्षा 11 ने कक्षा 12 को हराया। मैच के बाद 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई।