अभिभावक सम्मेलन में नैतिक शिक्षा पर बल
सेठहनुमान प्रसाद धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्यामंदिर में रविवार को अभिभावक सम्मेलन हुआ। प्रधानाचार्य रामकृष्ण पारीक ने बताया कि अध्यक्षता भारतीय शिक्षा प्रसार समिति सीकर के व्यवस्थापक सुधीर गर्ग ने की। मुख्य अतिथि श्रद्धानाथ आश्रम लक्ष्मणगढ़ पीठाधीश्वर महंत बैजनाथ थे।
महाराज ने कहा कि आज बच्चों को सांस्कृतिक, नैतिक चरित्रवान शिक्षा देने की आवश्यकता है। उन्होंने टीवी सिनेमा की आलोचना करते हुए कहा कि बच्चे इनसे अपराध की प्रेरणा लेते हैं। सुधीर गर्ग, प्रहलाद राय सैनी, राजकुमार सैन आदि ने भी समाज में बढ़ रहे नैतिक पतन पर चिंता जाहिर करते हुए शिक्षकों से आग्रह कि वे छात्रों के चारित्रिक विकास में अधिक घ्यान दें। इस दौरान प्राचार्य नरपतसिंह, प्राचार्य सुरेश शर्मा, प्राचार्य विद्याधर भोजक, देवीसिंह शेखावत शंभु खेडवाल सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।