मस्जिद के इमाम को दी विदाई
सीकर | शहरमें फतेहपुरी गेट स्थित लाल मस्जिद के इमाम मौलाना जाकिर हुसैन को 40 साल की इमामत करने के बाद शुक्रवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर सम्मान के तौर पर दो लाख 21 हजार 100 रुपए भेंट किए। शाही जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इब्राहिम, मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर चांद मोहम्मद पहलवान ने मौलाना जाकिर की खिदमत पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में मौलाना मोहम्मद हुसैन, मौलाना असद, लाल मस्जिद के नए मौलाना मोहम्मद इमरान, सभापति जीवण खां, डॉ. सलीम, शब्बीर एएम कमाल, पूर्व पार्षद साबिर बिसायती, अशफाक कायमखानी, हबीब सोलंकी, ताहिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।