पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बाइक भिड़ी, दो लोग जख्मी

दो बाइक भिड़ी, दो लोग जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | सवाई माधोपुर

जिलामुख्यालय के समीप मुख्य सड़क पर रविवार को दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर होने से दो जने गंभीर घायल हो गए, जिन्हेंं सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में भर्ती कराया गया है। दिलखुश पुत्र बाबूलाल निवासी बाडोलास और दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है।

दुर्घटनामें तीन घायल

मलारना डूंगर | गंगापुररोड पर गोठ तिबारा के पास हुई दो बाइकों की भिड़ंत मे तीन लोग घायल हो गए, जिन्हे एम्बुलेंस 108 द्वारा उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर भर्ती कराया गया।

एम्बुलेंस कर्मी मुअज्जम सैयद जाहिद अली ने बताया कि दिलखुश मीना निवासी बाडोलास अपने साथी मुमताज मीना के साथ मोरपा से बाडोलास जा रहे थे। अचानक वे गोठ तिबारा के पास गंगापुर की ओर से रही दूसरी बाइक से टकरा गए। बाइकों की भिड़ंत में तीनों गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सवाई माधोपुर ले जाया गया।

दूसरे बाइक सवार की जेब मे मिले कागजों के आधार पर उसका नाम जीवन लाल था, उसके होश में नहीं होने के कारण उसकी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई।