दुकानदारों ने फैलाई गंदगी, मिला नोटिस
सवाई माधोपुर | रणथंभौरदुर्ग स्थित गणेश मंदिर परिसर में लगी दुकान संचालकों को वन क्षेत्र में गंदगी फैलाने पर उप वन संरक्षक ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीएफओ द्वारा दिए गए नोटिस मे बताया कि रणथंभौर बाघ परियोजना के क्रिटिकल टाइगर हैबीटेट क्षेत्र में अवैध अस्थाई दुकानदारों द्वारा वन क्षेत्र रणथंभौर किला, खेमचा कुंड के ऊपर गंदगी फैलाई जा रही है। यह वन्य जीवों के लिए हानिकारक है।
कानूनीकार्रवाई की चेतावनी : यहकृत्य वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन है। इस संबंध में डीएफओ ने संबंधित दुकानदारों से 15 दिसंबर तक कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के आदेश दिए है। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
नालीरोकने पर दिया उलाहना, लाठी-डंडों से पीटा
गंगापुर सिटी | नालीरोकने का उलाहना देने पर कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महूकलां निवासी सुशीला प|ी ओमप्रकाश हरिजन के घर के बाहर बनी नाली को भिंडी हरिजन दो तीन अन्य लोगों ने रोक दिया। जब सुशीला ने इसका उलाहना दिया तो भिंडी अन्य लोगों ने उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।