पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 हजार केवी का तार टूटा, घरों में अनेक उपकरण फुंके

11 हजार केवी का तार टूटा, घरों में अनेक उपकरण फुंके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

हायरसैकंडरी रोड पर रविवार सुबह 11 हजार केवी लाइन का तार घरेलू लाइन के ऊपर गिर गया। हादसे में कई घरों में करंट दौड़ गया और उपभोक्ताओं के हजारों रुपए के घरेलू उपकरण फुंक गए। इस दौरान अचानक धमाके की आवाज सुनकर लोगों में अफरा तफरी मच गई और कई लोग दहशत के कारण घरों से बाहर निकल आए। करंट प्रवाहित 11 हजार केवी लाइन के तार सड़क पर गिरने से आसपास के लोग और दुकानदार अन्य लोगों को सावचेत करते रहे। सूचना मिलने पर निगमकर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद की तब जाकर लोगों ने हाई टेंशन तार को हटाया और यातायात बहाल हो पाया।

रविवार सुबह 8:00 बजे हायर सैकंडरी रोड पर यूको बैंक शाखा के पास 11 हजार केवी लाइन का तार घरेलू लाइन पर गिर गया। हादसे के बाद तेज धमाका हुआ और महेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राहुल आदि उपभोक्ताओं के घरों में मीटर, बल्ब, फिटिंग सहित टीवी, फ्रिज, इन्वर्टर आदि हजारों रुपए के बिजली उपकरण फुंक गए। कई दुकानों में भी बिजली उपकरण फुंक गए। धमाके की आवाज के साथ बिजली उपकरण फुंकने से लोग सकते में गए और अफरातफरी मच गई। दहशत भरे माहौल में कई लोग मकानों से बाहर निकल आए। जिस स्थान पर 11 हजार केवी लाइन का तार गिरा, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। करंट प्रवाहित तार से बचने के लिए लोग वहां से गुजरने वालों को रोका। इस बीच सूचना मिलने पर बिजली निगमकर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाल की।

गंगापुर सिटी. हायरसेकंडरी रोड पर रविवार सुबह हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर गिर गया। सूचना के मरम्मत कार्य करता िबजली कर्मी।