- Hindi News
- कोहरे से खड़े ट्रोले में घुसी जीप, खलासी घायल
कोहरे से खड़े ट्रोले में घुसी जीप, खलासी घायल
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी
घनेकोहरे के कारण रविवार तड़के जयपुर रोड पर देवनारायण मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रोले में जीप जा घुसी। हादसे में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा खलासी भी घायल हो गया।
चित्तौडगढ़ की ओर से ट्रोला सीमेंट के कट्टे भरकर गंगापुर की ओर आया था। रात होने के कारण ट्रोला चालक उसके साथी देवनारायण मंदिर के पास ट्रोले को सड़क के किनारे खड़ा कर सो गए। रविवार अलसुबह 4:00 बजे सरस डेयरी की जीप गंगापुर की ओर रही था।
इस दौरान सामने से वाहन आने तथा कोहरे के कारण स्पष्ट दिखाई नहीं देने से डेयरी की जीप खड़े ट्रोले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डेयरी की जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रोले के पिछले हिस्से में घुस गया। रात होने तथा आसपास आबादी नहीं होने के कारण जीप में सवार चालक खलासी अपने स्तर पर ही जीप से निकलने की मशक्कत करते रहे। इस बीच चालक की सूचना पर सरस डेयरी डिस्ट्रीब्यूटर मौके पर पहुंचे और जीप में फंसे चालक खलासी को बाहर निकाला। आश्चर्यजनक रूप से टक्कर के बाद जीप चालक खेमराज मीणा के चोट नहीं आईं, जबकि खलासी मंडावरी निवासी नरेश कुमार मीणा घायल हो गया, िजसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
गंगापुर सिटी. जयपुररोड पर रविवार सुबह कोहरे के कारण खड़े ट्रोले में घुसी जीप।