पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरीदारी करते युवकों ने मोबाइल चुराया, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा

खरीदारी करते युवकों ने मोबाइल चुराया, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

कचहरीरोड पर कुछ युवकों ने मोबाइल की दुकान से मोबाइल चुरा लिया। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से चोर की पहचान हो गई। इस दौरान दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चोरी गया मोबाइल दुकानदार के सुपुर्द कर दिया गया और कानूनी प्रपंच से बचने के लिए दोनों ही पक्षों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

मोबाइल चोरी की नीयत से कुछ युवक कचहरी रोड पर मोबाइल के शोरूम पर पहुंचे।देखने के बहाने युवकों ने शोरूम से एक मोबाइल चुरा लिया और एक-एक कर शोरूम से जाने लगे। जब अंतिम युवक भी शोरूम से जाने लगा तो दुकानदार ने उसे रोका और मोबाइल के बारे में पूछताछ की। एक बार तो युवक अपने पर लगाए गए आरोपों से मुकरते हुए दुकानदार पर हावी हो गया और हुज्जत करने लगा। बात बढ़ने पर दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को रिवर्स किया। फुटेज में युवक एक-दूसरे को मोबाइल देते नजर आए और बारी बारी से दुकान से खिसक लिए। बात बढ़ने पर युवकों के परिचित ने दुकानदार से बात की और बीच बचाव करते हुए दुकानदार को उसका मोबाइल लौटा दिया और मामला शांत हो पाया।

गंगापुर सिटी. कचहरीरोड पर रविवार को एक शोरूम पर खरीदारी करते युवकों ने मोबाइल चोरी कर िलया। मामले में दुकानदार से उलझता युवक।