पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफडीआई पीपीपी का किया विरोध

एफडीआई-पीपीपी का किया विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेस्टसेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष मंडल सचिव ने बुधवार को रेलवे रेस्ट हाउस में स्थानीय शाखाओं की बैठक ली। मंडल अध्यक्ष जीपी यादव मंडल सचिव एसडी धाकड़ सुबह जन शताब्दी ट्रेन से कोटा से गंगापुर आए। इस मौके पर संघ कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। संघ प्रवक्ता पीसी मीणा ने बताया कि इसके बाद वे संघ कार्यालय में रेल कर्मचारियों से रूबरू हुए और रेलकर्मियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने शाखा स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया। इस अवसर पर रेलकर्मियों ने एफडीआई पीपीपी का विरोध किया तथा एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की बात कही।

गंगापुर सिटी. मजदूरसंघ सदस्यों को संबोधित करते मजदूर संघ के नेता।