बालिका रसोई गैस से झुलसी
गंगापुर सिटी| रानीलागांव में बुधवार को एक पांच वर्षीय बालिका रसोई गैस से झुलस गई। परिजनों ने बालिका को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार रानीला निवासी पांच वर्षीय बालिका गुना के परिजन घर के बाहर काम कर रहे थे। इसी दौरान बालिका रसोई में चली गई और रसोई गैस चूल्हे को जला लिया। जिससे उसका चेहरा झुलस गया। बालिका के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंगापुर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।