- Hindi News
- नोटरी की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद भी आदेश की पालना नहीं
नोटरी की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद भी आदेश की पालना नहीं
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
जिलामुख्यालय स्थित बजरिया और शहर के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर प्रमाण पत्रों एवं शपथ पत्रों पर राज्य सरकार के आदेशानुसार नोटरी सत्यापन अनिवार्यता समाप्त करने के बावजूद सरकारी महकमों में इसकी पालना नहीं किए जाने की शिकायत की है।
ज्ञापन में बजरिया के रतनलाल, ओमप्रकाश, शहर के अकबर अली, जितेंद्र सहित अन्यों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्रों एवं दस्तावेजों के नोटरी कराने की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के बावजूद सरकारी महकमों में नोटरीशुदा शपथ पत्र लिए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने अपने सर्कुलर दिनांक 24.11.14 में यह स्परूट रूप से अंकित किया है कि दिनांक 1.1.15 से शपथ पत्रों को सत्यापित करवाना आवश्यक नहीं है। स्वयं हस्ताक्षरित शपथ पत्र ही मान्य किया जा सकेंगे। तहसील सवाई माधोपुर, जाति प्रमाण पत्रों एवं मूल प्रमाण पत्रों, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों पर नोटरी करवाई जा रही है और नगरपरिषद में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र के आवेदन पर पर लगने वाले शपथ पत्रों को भी नोटरी सहित मांगा जा रहा है। लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इस मामले की शिकायत की है।
वार्ड22 में शौचालय का निर्माण कराया जाए
गंगापुरसिटी| वार्ड22 पार्षद राजेश गुलयानी ने नगर परिषद अधिकारियों से वार्ड में शौचालय निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद ने नगर परिषद सभापति हरिप्रसाद बोहरा और आयुक्त को ज्ञापन भी दिया है। पार्षद गुलयानी ने बताया कि रेलवे स्टेशन जाने के लिए सिंधी कॉलोनी होकर जाने वाला प्रमुख मार्ग है और प्रतिदिन इस मार्ग से होकर हजारों लोग गुजरते है लेकिन आसपास शौचालय बना नहीं होने के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।