पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में आप को बहुमत मिलने पर जताई खुशी

दिल्ली में आप को बहुमत मिलने पर जताई खुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| दिल्लीमें आप पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर गंगापुर में आप पार्टी कार्यकर्ताओं और अग्रवाल समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया। आप पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मिनी सचिवालय के बाहर और ईदगाह मोड़ पर एकत्र हुए। यहां पर आप पार्टी से करौली धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी घनश्याम फौजी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई साथ ही पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया। अग्रवाल समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया। समाज के दर्जनों लोग अग्रवाल धर्मशाला में एकत्र हुए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया।