पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब का नेत्र िशविर 15 को जिम्मेदािरयां तय

लायंस क्लब का नेत्र िशविर 15 को जिम्मेदािरयां तय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| लायंसक्लब की बैठक अध्यक्ष विजय ठाकुरिया की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई जिसमें 15 फरवरी से आयोजित होने वाले नेत्र शिविर पर चर्चा कर क्लब सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। सचिव मुकेश राजाराम मीणा और कोषाध्यक्ष राजेश बंसल ने बताया कि लायंस क्लब एवं डीएस साइंस एकेडमी द्वारा स्व. कन्हैयालाल टांक की स्मृति में नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर 15 से 19 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। नेत्र शिविर में मोतियाबिंद और काला पानी की जांच कर मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीजों की जांच भर्ती 15 फरवरी को अग्रवाल धर्मशाला में की जाएगी और मरीजों की आंखों के ऑपरेशन सामान्य चिकित्सालय के ऑपरेशन थियेटर में किए जाएंगे। ऐसे में सभी मरीजों को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।